स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

मतदाताओं का आभार जताने के लिए कनकपुरा जाते समय मुख्यमंत्री शिवकुमार ने मेट्रो से यात्रा की

मतदाताओं का आभार जताने के लिए कनकपुरा जाते समय मुख्यमंत्री शिवकुमार ने मेट्रो से यात्रा की

बेंगलुरु

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित ‘कृतज्ञता यात्रा’ में भाग लेने के लिए कनकपुरा जाते समय रविवार को मेट्रो ट्रेन से यात्रा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, एक “जन-अनुकूल कदम” के तहत शिवकुमार ने बेंगलुरु के निवासियों को असुविधा से बचाने के लिए मेट्रो से यात्रा करने का विकल्प चुना। उन्होंने विधान सौध स्टेशन से कनकपुरा रोड के अंतिम स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से सफर किया और उसके बाद सड़क मार्ग से कनकपुरा के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के अनुकूल शहरी परिवहन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुना।

बेंगलुरु में रविवार को मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों से बातचीत करते कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार

पोस्ट में कहा गया कि कर्नाटक सरकार बेंगलुरु में पहुंच को बेहतर बनाने, भीड़भाड़ कम करने और तेज, सुरक्षित तथा अधिक विश्वसनीय सड़क संपर्क प्रदान करने के लिए सभी चालू मेट्रो परियोजनाओं में तेजी ला रही है। शहर के भविष्य के विकास, आर्थिक जीवन शक्ति और जीवन की गुणवत्ता के लिए एक विश्व स्तरीय सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क आवश्यक है। कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री एक ऐसे बेंगलुरु की कल्पना कर रहे हैं, जहां प्रभावी सार्वजनिक परिवहन लोगों की पहली पसंद बने, जिससे शहर हर नागरिक के लिए अधिक हरित, स्मार्ट और जुड़ा हुआ बन सके। मेट्रो यात्रा के दौरान शिवकुमार ने सह-यात्रियों का अभिवादन किया और दैनिक यात्रियों से बातचीत की। कुछ यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह महसूस करने के बाद मेट्रो से यात्रा करने का निर्णय लिया कि उनके सदाशिवनगर स्थित आवास से कनकपुरा रोड तक की सड़क यात्रा से सामान्य यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी।

शिवकुमार ने भी अपनी मेट्रो यात्रा की तस्वीरें ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि आज मुझे कनकपुरा जाने के रास्ते में साथी नागरिकों के साथ ‘नम्मा मेट्रो’ में यात्रा करने का अवसर मिला। अपने साथी बेंगलुरुवासियों के साथ यात्रा साझा करना इस बात की याद दिलाता है कि कर्नाटक के लोगों के जीवन में सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती सार्वजनिक परिवहन कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु हम सभी का है, और इसका भविष्य ऐसे समाधानों पर निर्भर करता है जो हर नागरिक के लिए रोजमर्रा की जिंदगी को आसान, अधिक कनेक्टेड और अधिक सुलभ बनाएं। नम्मा मेट्रो इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा का दौरा किया और कई जनसभाओं में भाग लिया। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद शिवकुमार की पड़ोसी बेंगलुरु दक्षिण जिले में स्थित कनकपुरा की यह पहली यात्रा है। सिद्धरमैया के 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार ने तीन जून को 13 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें