स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

छह माह भी न चल सकी विशेष मरम्मत वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क

ठेकेदार पर लोक निर्माण विभाग का नोटिस भी बेअसर, एक वर्ष पहले जारी हुआ था नोटिस अभी तक नहीं हुई कार्यवाही

छह माह भी न चल सकी विशेष मरम्मत वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क

शाहजहांपुर। जनपद में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों द्वारा कितनी अच्छी सड़कें बनाई जा रही हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। ताजा मामला अल्हागंज क्षेत्र का है, जहां थाने के सामने से इस्लामगंज होते हुए बिचौला को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क विशेष मरम्मत के बाद भी छह माह नहीं चल सकी और जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई थी। बता दें कि वर्ष 2023-24 में तत्कालीन लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद की स्वीकृति पर इस सड़क की विशेष मरम्मत हेतु बजट जारी किया गया था। कार्य की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की दो वर्ष तक तय की गई थी। इसका ठेका शाहजहांपुर की कंपनी एमएस प्रभाव मिश्रा कांट्रेक्टर को मिला था। कार्य की समय सीमा 20 जनवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 निर्धारित थी, इसके बावजूद कंपनी द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका। जब कार्य कराया गया तो अनियमितताओं का अंबार देखने को मिला, जिसका जीता-जागता उदाहरण बिचौला मार्ग पर देखा जा सकता है।

खास बात यह है कि अल्हागंज क्षेत्र में इस बार प्रदेश में सबसे कम यानी नाममात्र की बारिश हुई थी, इसके बावजूद यह सड़क दो माह भी नहीं चल सकी और पुनः गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इससे लोक निर्माण विभाग की छवि को गहरा आघात पहुंचा है। मामले की शिकायत मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार एमएस प्रभाव मिश्रा कांट्रेक्टर को 29 अक्टूबर 2025 को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से सड़क को सही कराने के निर्देश दिए थे, अन्यथा अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। हालांकि नोटिस जारी होने के एक वर्ष बाद भी ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

एक साल पहले जारी नोटिस का अब तक कोई असर न होने से लोक निर्माण विभाग पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सरकारी धन के दुरुपयोग का यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोक निर्माण विभाग की अगर बात करें तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे संबंधित ठेकेदार के आगे विभाग नतमस्तक दिखाई दे रहा हो।


संबंधित कंपनी द्वारा कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।
- रथिन सिन्हा (एक्सईएन)

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें