स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

चाउमीन-बर्गर लेने गए चाचा की चाकू से गोदकर हत्या

चाउमीन-बर्गर लेने गए चाचा की चाकू से गोदकर हत्या

  • बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौराहे पर देर रात वारदात, भतीजा भी घायल
  • 8 से 10 युवकों पर हमला करने का आरोप, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस


पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौराहे पर रविवार देर रात फास्टफूड की रेहड़ी पर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में शाहपुरा गांव निवासी करीब 45 वर्षीय लक्ष्मण की हत्या कर दी गई। हमले में उसका भतीजा महेश भी घायल हुआ है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने 8 से 10 अज्ञात युवकों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे लक्ष्मण अपने भतीजे महेश के साथ सेक्टर-62 चौराहे पर चाउमीन और बर्गर लेने गया था। इसी दौरान फास्टफूड की रेहड़ी लगाने वाले प्रशांत और रिंकू नामक युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान लक्ष्मण पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया


परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने लक्ष्मण के साथ मौजूद युवकों पर भी हमला किया। महेश को चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्य भतीजे ने दावा किया कि उसने अपनी आंखों के सामने चाचा पर चाकू से हमला होते देखा। इसके बाद हमलावर उसके पीछे भी दौड़े, लेकिन वह किसी तरह भागकर बच गया। परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान उन्होंने डायल-112 पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठी। इसके बाद राहगीर की मदद से घायल लक्ष्मण को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस के साथ अपराध शाखा और विधि विज्ञान टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सामने आई फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आदर्श नगर के एसीपी अशोक डागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर-62 चौराहे के आसपास देर रात तक शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि शराब के कारण आए दिन विवाद होते हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब की गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें