चार उप निरीक्षकों के कंधों पर एसपी ने स्टार लगा दी प्रोन्नति की बधाई

पायनियर संवाददाता।उरई (जालौन)
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) राजीव शर्मा के साथ जनपद जालौन में विभिन्न स्थानों पर सेवायें दे रहे चार उप निरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें प्रोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
गौरतलब हो कि जनपद में लंबे समय से पुलिस महकमे में अपनी सेवायें दे रहे उप निरीक्षक संजय कुमार यति जरे कि निर्वाचन कार्यालय में तैनाती है जबकि उप निरीक्षक सुनील कुमार कोतवाली कालपी में तैनात है वहीं उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव कोतवाली उरई में तैनात इसी क्रम में उप निरीक्षक संतोष कुमार थाना डकोर में अपनी सेवायें दे रहे हैं। चारों उप निरीक्षकों की निरीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर एसपी कार्यालय पहुंचे चारों उप निरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाकर एसपी सुरेश चंद्र रावत ने सभी को प्रोन्नति की बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अनेकों पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



