स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में चार सितंबर को पंतनगर स्थित शिव मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग एवं सूचना विभाग के अनुभवी सांस्कृतिक दल के प्रमुख राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मनमोहक भजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण को कृष्णमय कर दिया।

भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का विधिवत आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के उपरांत श्रीकृष्ण की भव्य आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में शंकरपुरवा तृतीय वार्ड के पार्षद उमेश चन्द्र सनवाल, पंतनगर सांस्कृतिक समिति के महामंत्री पूरन नयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल चन्द्र उप्रेती, उपाध्यक्ष नवीन रावत एवं देवजीत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नारायण दत्ता जोशी, सहकोषाध्यक्ष सोमेन्द्र सिंह बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य भुवन चन्द्र पाण्डेय, कृष्ण सिंह मेहता, हरेन्द्र सिंह रौतेला एवं निखिल सनवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा शिव शक्ति सेवा समिति, पंतनगर के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, महामंत्री देश प्रेमी विक्की सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें