बिहार, पश्चिम चंपारण। पश्चिम चंपारण के युवा BJP नेता और समाजसेवी रूपेश पाण्डेय इस बार सावन के पवित्र सोमवारी में कांवरियों की सेवा के लिए मैदान में उतरे हैं। 2026 की सोमवारी अगस्त से शुरू हो रही है, जिसे लेकर उन्होंने कांवरिया मार्ग पर चाय, दूध,पानी, भोजन और रुकने की मुफ्त व्यवस्था की है।
रूपेश पाण्डेय ने कहा, “जो भी कांवरिया भाई इस रास्ते से गुजरेंगे, उनके लिए चाय, दूध, पानी के साथ रहने-खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भोले के भक्तों की सेवा कर पाऊंगा। मैं सभी देशवासियों को सोमवारी की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आगे बढ़ें। जय जय भोले शंकर।”
रूपेश पाण्डेय पिछले कई वर्षों से चंपारण और पूरे बिहार में “समाज सेवक नेता” के नाम से जाने जाते हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाना, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और शिक्षा में सहयोग जैसे कार्यों से उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला। BJP युवा मोर्चा के माध्यम से वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में बगहा में पार्टी और मजबूत होगी। पाण्डेय का कहना है, “मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। मेरा लक्ष्य चंपारण और पूरे बिहार का विकास, युवाओं को रोजगार और शिक्षा के अवसर दिलाना है। जब तक मैं हूं, समाजसेवा का यह कार्य लगातार चलता रहेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि रूपेश पाण्डेय जैसे जमीनी नेता ही समाज और संगठन दोनों को नई दिशा दे सकते हैं।










