स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

गौरव गौतम की मौजूदगी में 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

गौरव गौतम की मौजूदगी में 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

मंडकोला में 36 बिरादरी की महापंचायत, सगाई, गोदभराई, लग्न और भात की रस्मों के लिए तय की गई सीमाएं

कविता। पलवल
मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। महापंचायत में विवाह समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची, सामाजिक दिखावे और अन्य कुरीतियों पर मंथन करते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पंचायत ने विवाह की पारंपरिक रस्मों को बरकरार रखते हुए उन्हें सादगी से निभाने और परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डालने पर जोर दिया।

महापंचायत में सगाई की रस्म सीमित रखने पर सहमति बनी। इसके तहत लड़के को एक रुपया, पांच कपड़े और एक किलो मिठाई देने की व्यवस्था रखने का निर्णय लिया गया। बच्चों और लड़कियों को भेंट के रूप में निर्धारित राशि देने की बात कही गई। लड़की की गोदभराई में भी मेहमानों की संख्या सीमित रखने का फैसला हुआ। इसमें एक अंगूठी, एक जोड़ी कपड़े और एक किलो मिठाई देने की व्यवस्था रहेगी। लग्न लेकर जाने वाले रिश्तेदारों की संख्या भी सीमित होगी। लग्न में निर्धारित सामग्री ही ले जाने तथा रिश्तेदारी में केवल चाय-पानी की व्यवस्था रखने पर जोर दिया गया। भात की रस्म में भी अनावश्यक भीड़ और खर्च रोकने के लिए सीमित संख्या में लोगों के जाने पर सहमति बनी। कपड़े, सोना-चांदी और अन्य उपहारों के मामले में भी निर्धारित सीमा का पालन करने का निर्णय लिया गया। महापंचायत ने विवाह की पारंपरिक रस्में परिवार की महिलाएं और बहन-बेटियां निभाने तथा बारात की अगवानी सादगी से करने पर जोर दिया। कन्यादान की रस्म में भी लोगों की संख्या सीमित रखने का फैसला हुआ।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने सामाजिक एकजुटता और समाजहित में लिए गए फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए विकास के साथ सामाजिक कुरीतियों और अनावश्यक खर्च पर अंकुश जरूरी है। महापंचायत में उपस्थित लोगों ने फैसलों को सामाजिक स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया।
—-

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें