स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ

भव्य शोभा यात्रा के साथ गणपति मूर्ति का विसर्जन, हांडी फोड़ रहा मुख्य आकर्षण

भव्य शोभा यात्रा के साथ गणपति मूर्ति का विसर्जन, हांडी फोड़ रहा मुख्य आकर्षण

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। पर्यटक नगरी रानीखेत में गणपति उत्सव का समापन भव्य शोभा यात्रा और गणपति विसर्जन के साथ हुआ। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष से पूरा रानीखेत गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए। प्रात: पंचेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति जी के दर्शन किए और पुष्प एवं अक्षत अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान हांडी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग रानीखेत पहुंचे।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई गणपति उत्सव के अंतिम दिन की खुशियों में शामिल नजर आया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। शोभा यात्रा जैसे-जैसे बाजार की ओर आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। वहीं श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव के माहौल को और रंगीन बना दिया। गणपति शोभा यात्रा के दौरान आयोजित हांडी फोड़ कार्यक्रम ने भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। गणपति जी के दर्शन और हांडी फोड़ प्रतियोगिता देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह से ही रानीखेत पहुंचने लगे थे। युवाओं की टोली ने हांडी फोड़ने के लिए पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ी, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। हांडी फूटते ही मौके पर मौजूद लोगों ने जोरदार जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर गणपति बप्पा को विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा के बाद खैरना में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और भावुक माहौल के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें