स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

भरण-पोषण की रंजिश में खूनी बना दामाद, खीरी पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

भरण-पोषण के विवाद में ससुर बना दामाद के गुस्से का शिकार, आला-कत्ल बरामद

भरण-पोषण की रंजिश में खूनी बना दामाद, खीरी पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

लखीमपुर-खीरी। कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए हत्या के आरोपी दामाद को आला-कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बाइट देकर घटना का खुलासा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली सदर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मथुरा निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की किसी अज्ञात व्यक्ति ने नुकीली चीज से चोट पहुंचाकर हत्या कर दी है। 

सूचना पर तत्काल कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव का शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार कराया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में तत्काल चार टीमों का गठन किया गया। टीमों ने 48 घंटे के अंदर मैनुअल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष बताया जा रहा है, जो सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मथना का रहने वाला है और मृतक का दामाद है।

  पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक की पुत्री से उसकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी वर्ष 2007 से ही अपने मायके में रह रही थी और इस संबंध में कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। कोर्ट ने भरण-पोषण का आदेश दिया था, लेकिन जमा न करने पर वारंट की संभावना से अभियुक्त आक्रोशित था। इसी आक्रोश में आकर उसने अपने ससुर की हत्या कर दी। सदर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आला-कत्ल बरामद कर लिया है तथा अभियुक्त को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल रवाना किया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें