स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रिया

भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. नीरज सिंह का भव्य स्वागत

भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. नीरज सिंह का भव्य स्वागत

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली जनपद के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. नीरज सिंह का प्रथम रायबरेली आगमन हुआ। 19 सितंबर को जारी भाजपा की जिला प्रभारियों की सूची में डॉ. नीरज सिंह को रायबरेली का जिला प्रभारी बनाया गया है।

 रायबरेली आगमन पर सर्वप्रथम चुरुवा बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी एवं पूर्व विधायक सरेनी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. नीरज सिंह का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने चुरुवा स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनपद प्रवास की शुरुआत की। इसके बाद बछरावां में पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं मंडलअध्यक्ष मानसिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं हरचंदपुर कस्बे में ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने पुष्पवर्षा एवं ढोल-नगाड़ों के साथ जिला प्रभारी जी का जोरदार स्वागत किया।

 जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचने पर सदर विधायक अदिति सिंह व सलोन विधायक अशोक कोरी ने समर्थकों के साथ डॉ. नीरज सिंह जी का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका परिचय एवं संवाद किया। इसके पश्चात आगामी स्रातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक हुई। 

बैठक में संगठनात्मक विषयों, चुनावी तैयारियों व बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत डॉ. नीरज सिंह जी ने सुपर मार्केट स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें