स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

भैंस को बचाने उतरा युवक बेहता नाले में डूबा

भैंस को बचाने उतरा युवक बेहता नाले में डूबा

दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग,लापता सूरज की तलाश में तीन किलोमीटर तक चला सर्च अभियान, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जताया विरोध

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में भैंस को बचाने के लिए बेहता नाले में उतरा 18 वर्षीय सूरज तेज बहाव में बह गया। गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस, निजी गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया।लेकिन शुक्रवार शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। लगातार दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बार लखनऊ-हरदोई हाईवे पर लेटकर और सड़क पर लाठी-डंडे डालकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी देर तक ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल सका।

तरौना गांव निवासी रोहित के मुताबिक, वह रोजाना की तरह बेहता नाले के किनारे भैंस चरा रहा था। इसी दौरान विष्णु मौर्य की भैंस नाले में जलकुंभी के बीच फंस गई। रोहित ने अपने दोस्त सूरज, नीरज, पिंटू और दिल्कू को फोन कर बुलाया। इसके बाद सभी युवक नाले के किनारे बिजली के खंभे से रस्सा बांधकर भैंस को निकालने के लिए पानी में उतर गए। इसी बीच रस्सा हाथ से छूट गया और तेज बहाव के कारण सूरज गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि सूरज को तैरना नहीं आता था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया।

 निजी गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से लेकर उन्नाव जिले के गोझिहार गांव तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में तलाश अभियान चलाया। घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर भैंस का शव मृत अवस्था में मिला लेकिन सूरज का पता नहीं चला। शुक्रवार शाम करीब छह बजे तक सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम लखनऊ लौट गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।ग्रामीणों की मांग थी कि पानी के भीतर जाकर तलाश करने के लिए स्कूबा डाइवर की टीम बुलाई जाए। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

शुक्रवार शाम मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा और मलिहाबाद विधानसभा के प्रत्याशी जगदीश रावत समेतजनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तलाश अभियान में अन्य टीमों को लगाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।मौके पर पहुंचे तहसीलदार नितिन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और निजी गोताखोर विजय से बातचीत कर घटना तथा तलाश अभियान की जानकारी ली।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें