स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

भाई की बात नहीं मानने पर कोमल की हत्या

पोस्टमार्टम में गला घुटने से मौत होना पाया गया,रिश्तेदारी में शादी की जिद पर थी अड़ी

भाई की बात नहीं मानने पर कोमल की हत्या

गुलफाम

नागल। गांव लाखनौर में हुई  पंचायत सहायिका कोमल की संदिग्ध मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कोमल की मौत गला घुटने से होना पाया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किये गये मृतका के सगे भाई आशीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कोमल अपने गांव में ही रह रहे मामा के यहां एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। इस रिश्ते से कोमल का पूरा परिवार और खासकर भाई आशीष नाराज थे। परिजनों ने कोमल को कई बार समझाया, लेकिन वह उसी युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना हुआ था।
गुरुवार रात कोमल के माता-पिता पशुओं के घेर में सोने चले गए थे। घर में केवल कोमल और उसका भाई आशीष मौजूद थे। देर रात करीब 3 बजे कोमल अपने प्रेमी युवक से फोन पर बात कर रही थी। बातचीत की आवाज सुनकर आशीष की नींद खुली। गुस्से में आकर उसने कोमल का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आशीष ने अपने चाचा सुरेंद्र को पूरी घटना बताई और खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कोमल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
चाचा सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आशीष के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एकतरफा प्रेम और पारिवारिक विरोध के चलते पंचायत सहायिका की इस तरह दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर है। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें