स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

बाँदा पेट्रोल पंप के बगल चाय की गुमटी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

बाँदा पेट्रोल पंप के बगल चाय की गुमटी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

पायनियर संवाददाता।बांदा

जनपद के बबेरू कस्बे में कमासिन रोड पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल पंप के ठीक किनारे रखी चाय की गुमटी में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि गुमटी में रखा सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। पेट्रोल पंप के बिल्कुल बगल में आग लगने और सिलेंडर फटने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के समय गुमटी का मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। गुमटी संचालक संतोष पटेल, उम्र करीब 45 वर्ष, पुत्र शिवगोपाल, निवासी समसदीपुर थाना मरका दुकान बंद करके मोहल्ले में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान गुमटी से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पेट्रोल पंप के समीप आग होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

आग की चपेट में आने से गुमटी में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। गुमटी संचालक के अनुसार वहां रखा फ्रिज, खाने-पीने की सामग्री, चाय-नाश्ते का सामान सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। इसके अलावा गुमटी में रखी करीब तीन हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। आग से करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि जिस स्थान पर चाय की गुमटी में आग लगी, उसके बिल्कुल बगल में पेट्रोल पंप भी स्थित है। यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। सिलेंडर फटने के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग कैसे लगी और विद्युत व्यवस्था में क्या कमी थी, इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

इस घटना ने एक बार फिर पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन संतोष पटेल की रोजी-रोटी का साधन बनी गुमटी और उसमें रखा हजारों रुपये का सामान आग में खाक हो गया। बांदा से शुभम बाजपेई की रिपोर्ट।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें