स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

भाखरी में कूड़ा डालने पर 20 नवंबर के बाद रोक, प्रतापगढ़ की क्षमता बढ़ाने की तैयारी

भाखरी में कूड़ा डालने पर 20 नवंबर के बाद रोक, प्रतापगढ़ की क्षमता बढ़ाने की तैयारी

कविता। फरीदाबाद
जिले में कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम की रणनीति में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिले हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में भाखरी में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के बजाय प्रतापगढ़ केंद्र की क्षमता बढ़ाने और शहर के 10 बड़े कूड़ा संग्रह केंद्रों पर प्रसंस्करण मशीनें लगाने की योजना सामने आई। हालांकि, इससे एक दिन पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय ने भाखरी में प्रतिदिन 600 टन क्षमता वाले आधुनिक पूर्व-प्रसंस्करण संयंत्र को मंजूरी मिलने की जानकारी दी थी। ऐसे में दोनों घोषणाओं के बीच असमंजस बना हुआ है कि आखिर किस योजना पर अमल होगा।
भाखरी में 20 नवंबर तक ही डाला जाएगा कूड़ा:
सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह, पार्षद और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाखरी में 20 नवंबर तक ही कूड़ा डाला जाएगा। इसके बाद वहां से कूड़ा हटाने और दूसरी जगहों पर निस्तारण की व्यवस्था करने की योजना है। इसके लिए शहर के प्रमुख कूड़ा संग्रह केंद्रों पर मशीनें लगाने की बात कही गई, ताकि कचरे का प्रसंस्करण वहीं किया जा सके।
प्रतापगढ़ केंद्र की क्षमता 750 टन करने की तैयारी:
बैठक में प्रतापगढ़ स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यहां फिलहाल प्रतिदिन करीब 200 टन कचरे के निस्तारण की व्यवस्था है। इसे बढ़ाकर 750 टन प्रतिदिन करने की तैयारी है। मुजेरी में भी प्रतिदिन 200 टन क्षमता वाला कूड़ा निस्तारण संयंत्र संचालित होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा शहर के 10 बड़े कूड़ा संग्रह केंद्रों पर प्रसंस्करण इकाइयां लगाने की योजना है। हालांकि, मशीनों की स्थापना, काम पूरा होने की समयसीमा और नई व्यवस्था शुरू होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
रोजाना 1200 टन कचरे का निस्तारण चुनौती:
फरीदाबाद में विभिन्न स्रोतों से प्रतिदिन करीब 1200 टन कचरा निकलता है। बंधवाड़ी में कूड़ा डालने पर रोक के बाद नगर निगम के सामने इसके निस्तारण की चुनौती बढ़ गई है। प्रतापगढ़ और नचौली जैसे केंद्रों पर भी कचरे का दबाव है। ऐसे में केवल कचरे को दूसरी जगह भेजना पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए छंटाई, प्रसंस्करण और अंतिम निस्तारण की पर्याप्त व्यवस्था विकसित करना जरूरी है।
भाखरी में विरोध के बीच योजना पर सवाल:
अरावली क्षेत्र के गांव भाखरी में कूड़ा डालने की योजना का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कचरे के ढेर से दुर्गंध फैलेगी, पर्यावरण प्रभावित होगा और आसपास की प्राकृतिक हरियाली को नुकसान पहुंचेगा। स्थानीय लोगों का विरोध 7 अक्टूबर से जारी है। इसी बीच 26 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय की ओर से जारी जानकारी में बताया गया था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 अक्टूबर को उच्चाधिकार प्राप्त निर्माण समिति की बैठक में भाखरी में प्रतिदिन 600 टन क्षमता वाले आधुनिक पूर्व-प्रसंस्करण संयंत्र की परियोजना को मंजूरी दी है। अब केंद्रीय राज्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रतापगढ़ की क्षमता बढ़ाने और शहर में ही कचरे के प्रसंस्करण की योजना सामने आई है। ऐसे में नगर निगम को यह स्पष्ट करना होगा कि भाखरी में स्वीकृत परियोजना का क्या होगा और शहर के रोजाना निकलने वाले करीब 1200 टन कचरे के निस्तारण के लिए कौन-सी व्यवस्था लागू की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें