स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

बैंक केवाईसी के नाम पर क्रेडिट कार्ड से 4.06 लाख उड़ाए

बैंक केवाईसी के नाम पर क्रेडिट कार्ड से 4.06 लाख उड़ाए

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज में बैंक की केवाईसी कराने के नाम पर साइबर जालसाजों ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक से संबंधित कर्मचारी बताकर राकेश कपिल के क्रेडिट कार्ड से 4,06,002 रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने न तो क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा की और न ही कोई ओटीपी बताया। इसके बावजूद गत 19 अक्टूबर को फिल्पकार्ट पर चार ट्रांजैक्शन के जरिए रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

रहीम नगर डुडौली, फैजुल्लागंज निवासी राकेश कपिल के मुताबिक, गत 19 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर केवाईसी कराने के संबंध में फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक से संबंधित कर्मचारी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति का आईडी कार्ड और पैन कार्ड भेजकर भरोसा जीतने की कोशिश की गई। आरोप है कि केवाईसी पूरी कराने के बहाने उनसे ऑनलाइन फॉर्म भरवाया गया। इसी दौरान उनका फोन कॉल फॉरवर्डिंग पर कर दिया गया।पीड़ित के अनुसार, उनके कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड से गत 19 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे और 11:32 बजे 93,026=00 व 93,026=00 रुपए तथा दोपहर 12:06 बजे 1,09,975=00 व 1,09,975=00 रुपए के चार ट्रांजैक्शन किए गए। 

इस तरह कुल 4,06,002 रुपए की धोखाधड़ी हुई।जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप अकाउंट, फर्जी दस्तावेजों और फ्लिपकार्ट पर हुए ट्रांजैक्शन की जांच कर रकम वापस दिलाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें