स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

बाढ़ में डूबे विमल के परिवार को विधायक ने सौंपा चेक

बाढ़ में डूबे विमल के परिवार को विधायक ने सौंपा चेक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। इटौंजा के बाढ़ प्रभावित लासा गांव में पानी में डूबने से 18 वर्षीय विमल कुमार की मौत के बाद विधायक योगेश शुक्ला ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रदेश सरकार से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बुधवार को विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और वह स्वयं परिवार के साथ हैं। पीड़ित परिवार को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

मंगलवार सुबह लासा गांव में आठ ग्रामीण बाढ़ के पानी से होकर इटौंजा-माल रोड की ओर जा रहे थे। सड़क के पास पानी की गहराई अचानक बढ़ने से सभी डूबने लगे। ग्रामीणों ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,लेकिन 18 वर्षीय विमल कुमार पुत्र कृष्ण कुमार गहरे पानी में समा गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जाल और कांटे की मदद से उसका शव बरामद किया। हादसे की सूचना पर एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ की दो और पीएसी की एक नाव से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 

करीब साढ़े तीन घंटे तक तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिली,बाद में ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की, जिसके बाद विमल का शव बरामद हुआ। विमल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के पिता कृष्ण कुमार, मां,भाई अनूप और छह विवाहित बहनों का परिवार हादसे से गहरे सदमे में है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसी परिवार के सदस्य को खोना बेहद पीड़ादायक है। 

सरकार ने संवेदनशीलता के साथ तत्काल पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को राहत देना और उन्हें इस कठिन समय में हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना है। परिवार को आगे भी आवश्यकता के अनुसार हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। इस मौके पर एसडीएम बीकेटी आकाश कुमार,इटौंजा नप अध्यक्ष अवधेश अवस्थी कमल,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा,संजेशसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें