स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

मंदिर, मूर्तियों को तोडऩे की घटना देख बाबर व गजनी भी शर्मिंदा होंगें: डा. सुरेंद्र जैन

मंदिर, मूर्तियों को तोडऩे की घटना देख बाबर व गजनी भी शर्मिंदा होंगें: डा. सुरेंद्र जैन
  • विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-50 में तोड़े गए मंदिर स्थल का किया दौरा
  • विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने सब कुछ पहले जैसा बनाने की करी मांग

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-50 स्थित प्राचीन बाबा बालक नाथ मंदिर में 11 सितंबर की रात हुई कार्रवाई के बाद आज विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल मंदिर परिसर पहुंचा। चप्पे-चप्पे पर घूमकर स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने किया। उनके साथ हरियाणा प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत, विभाग मंत्री देवेंद्र और गुरुग्राम जिला पालक एवं सह-सेवा प्रमुख अजीत सिंह मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद संतों व स्थानीय लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 11 सितंबर की रात करीब 02:30 बजे हुई कार्रवाई में प्राचीन मंदिर को क्षति पहुंचाई गई। मूर्तियों को तोड़ा गया और मंदिर परिसर में मौजूद गोवंश को भी वहां से ले जाया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि जिस तरह बाबा बालक नाथ जी की समाधि, मंदिर और चालीस मूर्तियों को इतनी बर्बरता से ध्वस्त किया गया, उसे देखकर गजनी और बाबर भी शर्मिंदा होंगे। उन्होंने कहा कि रामभक्त सरकार के राज्य में इस प्रकार की घटना चिंताजनक है।

दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मंदिर में तीन समाधियां थीं, जिनमें से दो तोड़ दी गईं। उन्हें पुन: बनवाया जाए। तोड़ी गई मूर्तियों की पुन: प्राण-प्रतिष्ठा कर स्थापना की जाए और खंडित मूर्तियों को वापस किया जाए ताकि विधिवत विसर्जन किया जा सके। जिन संतों व स्थानीय लोगों पर केस दर्ज हुए हैं, उन्हें खत्म किया जाए। गोवंश को बर्बरता से ले जाया गया, जो हरियाणा गौ-संरक्षण कानून का उल्लंघन है। दोषी अधिकारियों पर काऊ स्लॉटर एक्ट के तहत कार्रवाई हो और गोवंश को वापस लाकर यहीं व्यवस्था की जाए।

डॉ. जैन ने कहा कि यह मंदिर की जमीन पंचायत ने दी थी और गांव व समाज के लोगों ने अपने पैसे से चहारदीवारी और मंदिर बनवाया था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों, सेक्टरों में बनी आठ अवैध मजारों, शीतला कॉलोनी में अवैध मस्जिद और कब्रिस्तान को नहीं हटाता, लेकिन जनता के सहयोग से बने वैध मंदिर को तोड़ दिया। ऐसा लगता है कि गुरुग्राम का संचालन भू-माफिया ही कर रहा है। यह भूमाफियाओं के इशारे पर हुआ है। गुरुग्राम में न कोई तालाब बचा है, न गौ-चारण की भूमि। यह गुरु द्रोण और मां शीतला की धरती है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विहिप ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो साधु-संतों के साथ मिलकर सडक़ पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की अपील की है।
—————————————————-

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें