स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

बड़ी सौगात, आगरा नहर के दोनों तरफ बनेंगे 40 किमी लंबे रास्ते

बड़ी सौगात, आगरा नहर के दोनों तरफ बनेंगे 40 किमी लंबे रास्ते

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पीडद्ब्रल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से की मुलाकात, अधिकारियों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। पलवल
पलवलवासियों के लिए आवागमन और कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी राहत की खबर है। फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से पलवल की ओर आने वाली आगरा नहर के दोनों तरफ करीब 40 किलोमीटर लंबे बेहतर सड़क मार्ग विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस संबंध में हरियाणा के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगरा नहर के दोनों तरफ सड़क मार्ग विकसित करने से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू करने और संबंधित कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समन्वय स्थापित कर बेहतर एवं व्यवहारिक विकल्प तैयार करने पर जोर दिया गया।
प्रस्तावित मार्ग बनने से फरीदाबाद-बल्लभगढ़ और पलवल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ लोगों को आवागमन के वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध होंगे। इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। आगरा नहर के आसपास बसे गांवों और बस्तियों के लोगों को बाजार, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भी सुविधा मिल सकती है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सड़क और बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पलवल को बेहतर सड़क, मजबूत कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को केवल सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका स्थायी समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रस्तावित मार्ग से किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और रोजाना फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल के बीच आवागमन करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। अब परियोजना से जुड़े तकनीकी सर्वे, संभावित मार्गों के निर्धारण तथा अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभागीय कार्रवाई तेजी से पूरी होगी और आगरा नहर के दोनों तरफ सड़क मार्ग विकसित होने से पलवल की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें