गुरुग्राम। नकली और अवैध कीटनाशकों से भी मुक्ति और आजादी पाने के लिए एक डिजिटल जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 13 राज्यों के किसानों को सही जानकारी देकर असली व गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक चुनने के लिए जागरुक करेगा। इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया।
यह पहल हरियाणा के अलावा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लागू की जाएगी। इसका लक्ष्य व्यापक डिजिटल जागरुकता अभियान के माध्यम से 25 लाख से अधिक किसानों तक पहुंचना है। हिंदी, तेलुगु, मराठी, तमिल और पंजाबी पांच भाषाओं में संदेश दिए जाएंगें। इनमें नकली कीटनाशकों की पहचान, असली उत्पाद चुनने का तरीका तथा सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। क्रॉपलाइफ इंडिया की ओर से यह डिजिटल अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि किसान देश की कृषि प्रगति का केंद्र हैं। उन्हें असली और नकली की पहचान होना जरूरी है। नकली कीटनाशकों के खिलाफ लड़ाई में किसानों, निर्माताओं, डीलरों, वैज्ञानिकों, सरकारी एजेंसियों और सभी हितधारकों का सामूहिक प्रयास होने की चाहिए। क्रॉपलाइफ इंडिया के महासचिव दुर्गम चंद्र ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में किसानों का ज्ञान बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाना है। नकली कीटनाशकों के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयासों से संभव है।
किसानों से नकली कीटनाशकों से मुक्ति पाकर असली कीटनाशक चुनने का आह्वान
गुरुग्राम। नकली और अवैध कीटनाशकों से भी मुक्ति और आजादी पाने के लिए एक डिजिटल जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 13 राज्यों के किसानों को सही जानकारी देकर असली व गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक चुनने के लिए जागरुक करेगा। इसका…