मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

एएनटीएफ ने 20 लाख का गांजा पकड़ा,तस्कर गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। एएनटीएफ युनिट सहारनपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है।  जहां उसके कब्जे से 473 ग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया है। जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एएनटीएफ ने 20 लाख का गांजा पकड़ा,तस्कर  गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एएनटीएफ युनिट सहारनपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है।  जहां उसके कब्जे से 473 ग्राम प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया है। जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और 1,400 नकद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंशु शर्मा (25) पुत्र रामफूल शर्मा, निवासी ग्राम मरहोली, थाना कंचनपुर, जनपद धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

जहां पुलिस ने बुधवार को वसुंधरा सेक्टर-चार सी स्थित वातायनलोक अपार्टमेंट के सामने, थाना इंदिरापुरम क्षेत्र, ट्रांस हिंडन (कमिश्नरेट गाजियाबाद) से गिरफ्तार किया। इसके आलावा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति से हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के छोटे-छोटे पैकेट लेकर विभिन्न लोगों तक उनकी सप्लाई करता था। इसके बदले उसे प्रतिदिन करीब तीन हजार से पांच हजार रुपए तक भुगतान मिलता था, जिससे वह अपने निजी खर्च और शौक पूरे करता था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो कथित रूप से मादक पदार्थ उपलब्ध कराकर सप्लाई नेटवर्क संचालित कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।