स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

अंतरराज्यीय अवैध असलहातस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय अवैध असलहातस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

एसटीएफ ने गोरखपुर से दबोचा, दो पिस्टल बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक कथित सदस्य को गोरखपुर में गिरफ्तार किया है। जहां आरोपी के कब्जे से32 बोर की दो पिस्टल, दो मैगजीन, एक जिंदा कारतूस,एक मोबाइल, एक आधार कार्ड, एकड्राइविंग लाइसेंस, एकपैन कार्ड, एक एयरटेल सिम और दो एटीएम कार्ड बरामद किए गए। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षकधर्मेश कुमार शाही ने बताया कि अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान सितंबर में गोरखपुर से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच अवैध पिस्टल बरामद की गई थीं। 

पूछताछ और आगेकी सूचना के आधार पर रितेश त्रिपाठी की भूमिका सामने आई। जिसे पांचअक्टूबर की शाम करीब 5:10 बजे कैंट थाना क्षेत्र में कचहरी बस स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचानरितेश दत्त त्रिपाठी उर्फ बोलबम त्रिपाठी निवासी ग्राम हलिया, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। उन्होनें बताया कि आरोपी रितेश दत्तमध्य प्रदेश केबुरहानपुरसे अवैध पिस्टल खरीदकर गोरखपुर और आसपास के जिलों में अपने सहयोगियों के जरिए बेचता था। 

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह प्रयागराज केनैनी निवासी राजू के साथ बुरहानपुर से पिस्टल खरीदकर लाता था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में यह भीबताया कि गोरखपुर क्षेत्र में हथियारों के संभावित खरीदारों से संपर्क कराने का कामडॉक्टरनामक व्यक्तिकरता था। सौदा तय होने के बाद रितेश हथियार लेकर गोरखपुर आता था और बिक्री से होने वाले मुनाफे को आपस में बांटा जाता था।

इसके अलावा आरोपी रितेस देत्त ने बताया किपिस्टल करीब12 हजार रुपए प्रति पिस्टलकी दर से खरीदी जाती थी और उन्हें गोरखपुर व आसपास के जिलों में 15 से 20 हजार रुपए तक के मुनाफेपर बेचा जाता था। आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने मेंआर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें