स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारकुएं में मिला बालिका का शव, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्ताररणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ

मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

गैरसैण। मानदेय बढ़ोतरी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियां और सहायिकाएं (सीटू से सम्बद्ध) एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। आंगनबाड़ी कर्यक्रतियां एवं सेविका कर्मचारी यूनियन ने ऐलान किया है कि,जल्द उनकी मांगों पर सरकार द्वारा उचित कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

गैरसैंण के क्रीड़ा मैदान में एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों व सहायिकाओं ने बैठक का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।बैठक के बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने अपनी विभिन्न मांगों का मांग पत्र उपजिलाधिकारी अबरार अहमद के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

इस दौरान संगठन (सीटू) की प्रदेश अध्यक्ष जानकी रावत ने कहा कि,2024 में हुए आंदोलन के बाद सरकार ने मांगों के समाधान के लिए मार्च 2024 में सचिवों की एक कमेटी गठित की थी,लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाउजूद भी कमेटी की सिफारिशों पर सरकार द्वारा अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी का भी अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। कहा कि एक और सरकार महिला सशक्तिकरण व महिला सम्मान की बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। कहा कि,आज अपनी जायज मांगों को लेकर महिलाओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की है कि,आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिया जाए,सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी व सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए, 20 दिनों का चिकित्सा अवकाश सहित अन्य विभागों के कार्य न दिये जाएं व भवन किराया माता समिति आंगनबाड़ी के खाते में डाला जाए,गर्भपात के दौरान 45 दिन का अवकाश के केंद्र सरकार के शासनादेश को लागू किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस दौरान पप्पी पुरोहित,अंजना रावत,सुनीता साह,कुसुम,सावित्री,देवेश्वरी,रजनी,राजी देवी,पुष्पा देवी,निशा,पूजा,सुनीता,अनीता,भागा,आरती,इंदू,गुड्डी,बीरा,पुष्पा रावत,सुनीता देवी,कलावती,नीलम,पदमा,संगीता,पुष्पा देवी,आशा,संगीता देवी व सीटू के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नेगी व उपाध्यक्ष जयवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें