वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सोना 2,440 रुपये चढ़ा, चांदी 5,300 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों के मजबूती के रुख के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 2,440 रुपये बढ़कर 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 5,300 रुपये के उछाल के साथ 2.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,440 बढ़कर 1,49,640 प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह 1,47,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतें भी शुक्रवार के बंद स्तर 2,24,700 प्रति किलोग्राम से 5,300 रुपये बढ़कर 2,30,000 प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गर्इं। कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंता कम हुई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ”सोमवार को सोने में तेजी आई क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे महंगाई की चिंता कम हुई, जबकि कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी ने सर्राफा कीमतों को आगे और समर्थन दिया।

हालांकि, उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी सीमित रही क्योंकि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजÞबूत हुआ। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 42.13 डॉलर या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 4,095.30 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.47 प्रतिशत बढ़कर 59.04 डॉलर प्रति औंस हो गई। कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा, ”सोमवार को हाजिर सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें बढ़कर 59 डॉलर प्रति औंस हो गई।

उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हमलों में कुछ समय के लिए रुकावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से महंगाई की चिंताएं कम हुर्इं। इन चिंताओं की वजह से सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें बढ़ रही थीं, जिससे सर्राफा (सोना-चांदी) बाजार को राहत मिली।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *