स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी समस्याएं

समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी समस्याएं

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। शनिवार को मलिहाबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम राजकुमार मित्तल की अध्यक्षता में हुआ।  समाधान दिवस में आई 107 शिकायतों में आठ शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण शेष 99 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में रहीमाबाद दिलावर नगर निवासी कमलेश ने शिकायती पत्र देकर बताया कि अवैध तरीके से दूसरे पंचायत गोस्वा की सरकारी देसी शराब की दुकान अवैध तरीके से आबादी के अंदर दिलावर नगर गांव में स्थापित कर दी गई है।

जिससे आए दिन उस रास्ते से निकलने पर शराब पीने वाले नशेड़ियों से ग्रामीणों से गाली गलौज मारपीट हो जाती है। जिससे ग्रामीणों ने भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द ही दुकान हटाए जाने की मांग की है। मलिहाबाद के कल्लू खेड़ा निवासी कंचन ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पति सतगुरु के नाम से घरेलू बिजली कनेक्शन है। जिसका पिछला कोई बकाया बिजली बिल भी नहीं था।  अचानक बिल 22 हजार दो सौ दो रूपए आ गया। जिससे वह काफी परेशान है।

उसने अधिकारियों के समक्ष बताया कि गलत बिजली बिल भेजने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए साथ ही उसका बिजली बिल भी सही किया जाए। वहीं मलिहाबाद के सहिलामऊ निवासी कामिल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि पंचायत में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दस्तावेज जमा करने के बाद भी वह ब्लॉक और तहसील के चक्कर काट रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द ही लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी  मनोज सिंह, तहसीलदार कुमकुम मिश्रा, एसीप मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह, मलिहाबाद बीडीओ सर्जना शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें