अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन
पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्री

बरेली। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के एजुकेशन डिपार्टमेंट में ‘‘छात्र महोत्सव 2026’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया गया, जिसमें पुष्पेंद्र कठेरिया को इकाई अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही 40 विद्यार्थियों को संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियाँ प्रदान की गर्इं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जवाहर लाल उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के विभाग संगठन मंत्री विकास गोला की विशेष उपस्थिति रही। इकाई गठन की चुनाव प्रक्रिया अभाविप के प्रांत सह शोध प्रमुख डॉ. प्रशांत पाल के निर्देशन में संपन्न हुई।नवगठित विश्वविद्यालय इकाई में ट्विंकल गुप्ता, अरिमर्दन सिंह एवं दीपांशु को इकाई उपाध्यक्ष तथा मानसी सिंह एवं मो. खिजर को इकाई सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों को भी संगठन के विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि जवाहर लाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता के विकास और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का महत्वपूर्ण समय होता है। विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र संगठनों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
मुख्य वक्ता एवं विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता के निर्माण तथा राष्ट्रहित में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करती है। विश्वविद्यालय इकाई का गठन विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिसर में सकारात्मक बदलाव लाने, छात्रहित के विषयों को प्रमुखता से उठाने और संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से नेतृत्व का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं से छात्रहित एवं राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आ’’ान किया।



