मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

एशियाई खेलों में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

भारतीय गेंदबाजों ने जापान की पूरी टीम को महज 57 रन पर समेट दिया और फिर बल्लेबाजों ने केवल पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की निशिन। गत चैंपियन भारत ने एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एशियाई खेलों में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
एशियाई खेलों में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
  • भारतीय गेंदबाजों ने जापान की पूरी टीम को महज 57 रन पर समेट दिया और फिर बल्लेबाजों ने केवल पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की

निशिन। गत चैंपियन भारत ने एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय गेंदबाजों ने जापान की पूरी टीम को महज 57 रन पर समेट दिया और फिर बल्लेबाजों ने केवल पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं। उन्होंने 10 रन देकर चार विकेट झटके, जो टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं शेफाली वर्मा ने गेंदबाजी में दो विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार पारी खेली।

जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने जापानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी पारी में जापान की ओर से केवल तीन चौके लगे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा ने महज 15 गेंदों में नाबाद 40 रन ठोक दिए। रिचा घोष ने छह गेंदों पर 12 रन बनाए। भारत ने पांच ओवर में दो विकेट खोकर 58 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अब भारतीय टीम 20 सितंबर को सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी।