मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
दिल्ली

25 दिव्यांगजनों को हवाई यात्रा से अयोध्या रवाना किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल और उनकी टीम की ओर से 25 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को अयोध्या की हवाई यात्रा कराई जा रही है। यह टीम की आठवीं विशेष यात्रा है। बुधवार को…

साझा करें WhatsAppFacebookX
25 दिव्यांगजनों को हवाई यात्रा से अयोध्या रवाना किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल और उनकी टीम की ओर से 25 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को अयोध्या की हवाई यात्रा कराई जा रही है। यह टीम की आठवीं विशेष यात्रा है। बुधवार को गीता कॉलोनी से दिव्यांगजनों और स्वयंसेवकों का दल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे से दोपहर 12 बजे की उड़ान से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। लखनऊ पहुंचने के बाद सभी लोग बस के माध्यम से अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश बिंदल और राजेंद्र गर्ग का कंचन शर्मा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रवेश सिंघल, मनोज कुमार और निर्मल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हर वर्ष जरूरतमंदों के लिए विशेष यात्राओं का आयोजन करती है। इससे पहले वाराणसी, जयपुर और अमृतसर सहित विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्राएं कराई जा चुकी हैं। अब तक 500 से अधिक जरूरतमंद लोग इन यात्राओं का लाभ उठा चुके हैं।