मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
दिल्ली

पूर्वी दिल्ली को मिलेगा बड़ा ट्रॉमा सेंटर, जीटीबी में बनेगा 250 बेड का नया ब्लॉक

  नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में गंभीर दुर्घटना और आपातकालीन मरीजों के इलाज के लिए 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पूर्वी दिल्ली को मिलेगा बड़ा ट्रॉमा सेंटर, जीटीबी में बनेगा 250 बेड का नया ब्लॉक

 

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में गंभीर दुर्घटना और आपातकालीन मरीजों के इलाज के लिए 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में 244.87 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के फेज-4 के तहत बनने वाले इस ब्लॉक को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अस्पताल के मौजूदा परिसर में करीब 22,550 वर्ग मीटर क्षेत्र में सात मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और छह मंजिलें होंगी। बेसमेंट में ब्लड बैंक और प्रयोगशाला बनाई जाएगी, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर 24 घंटे इमरजेंसी के साथ सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 250 बेड, 9 ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी के 48 कमरे होंगे प्रस्तावित ब्लॉक में 20 इमरजेंसी, 5 बर्न्स आईसीयू, 70 आईसीयू, 4 आइसोलेशन, 22 प्री और पोस्ट सर्जरी, 102 सामान्य वार्ड तथा 25 निजी कमरों के बेड होंगे। गंभीर मरीजों के लिए कुल 77 क्रिटिकल-केयर बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 48 विशेषज्ञ ओपीडी कमरे और 9 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे।