मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तराखंड

महंगे शौक के लिए चुराई एक्टिवा, पार्ट्स काटकर कबाड़ी को बेचने की थी तैयारी

डोईवाला। मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे से चोरी हुई एक्टिवा का दून पुलिस ने महज आठ घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपने महंगे शौक और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
महंगे शौक के लिए चुराई एक्टिवा, पार्ट्स काटकर कबाड़ी को बेचने की थी तैयारी

डोईवाला। मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे से चोरी हुई एक्टिवा का दून पुलिस ने महज आठ घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपने महंगे शौक और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की योजना बनाई थी। चोरी की स्कूटी को बेचने के बजाय उसके पार्ट्स खोलकर और काटकर कबाड़ी को बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर की शाम नकरौदा सैनिक कॉलोनी, हर्रावाला निवासी सरनदीप सिंह ने अपनी एक्टिवा संख्या UK07BY-3105 मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे खड़ी की थी। वापस लौटने पर स्कूटी गायब मिली। शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने वाहन चोरी के पूर्व मामलों में जेल जा चुके आरोपियों का सत्यापन करने के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को लेन नंबर-02, दिल्ली फार्म हर्रावाला से रजत चौहान और करन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि करन देहरादून से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है और ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता है, जबकि रजत एचएम का कोर्स करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों की रेकी की। एक्टिवा का हैंडल लॉक खुला मिलने पर रजत उसे चोरी कर करन के कमरे पर ले गया।

कमरे पर स्कूटी के कागजात नहीं मिलने के बाद दोनों को उसे सीधे बेचने पर पकड़े जाने का डर हुआ। इसके बाद उन्होंने स्कूटी के पार्ट्स खोलकर और काटकर अलग-अलग करने शुरू कर दिए, ताकि उन्हें कबाड़ी को बेचा जा सके। हालांकि, पार्ट्स बेचने से पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक्टिवा के विभिन्न खुले और कटे हुए पार्ट्स तथा स्कूटी खोलने में इस्तेमाल प्लास, पेचकस, पाना और चाबियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत चौहान (22) निवासी चौंदार, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल और करन चौहान (21) निवासी चौदार, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →