मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

मानसरोवर मार्केट में मिला लहुलुहान महिला का शव

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराबिरवा स्थित फिनिक्स चौकी अंतर्गत अराजकता और अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह हुई मजदूर युवक की मौत के अगले ही दिन मंगलवार को एक महिला का सर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मानसरोवर मार्केट में मिला लहुलुहान महिला का शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराबिरवा स्थित फिनिक्स चौकी अंतर्गत अराजकता और अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह हुई मजदूर युवक की मौत के अगले ही दिन मंगलवार को एक महिला का सर कूच कर हत्या कर दी गई। जिसका लहूलुहान शव देशी शराब ठेके से चन्द कदमों की दूरी पर मानसरोवर मार्केट में स्थित अधखुली दुकान के सामने बरामदे में पड़ा मिला। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर मौके पर फोरेंसिक टीम बुला कर साक्ष्य संकलन करा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका राधा

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर पीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के विजयनगर चौकी अंतर्गत नारायणपुरी मोहल्ले की रहने वाली लगभग 30 वर्षिय मृतका राधा घुमंतू किस्म की महिला थी और शराब के नशे की आदी थी और घूम घूम कर लड़कों व शराबियों संग नशे के लिए शराब का सेवन करती थी। मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे महिला के मौत की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य संकलन करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल टीम गठित कर हत्यारे को पकड़ने का प्रयास जारी है। वहीं मृतका राधा की मां रेखा पत्नी शिलाजीत ने मृतका के कथित पति के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। मृतका के दो भाई सोनू और बसंत है। मृतका राधा का अपने परिवार से कोई संबंध नहीं रखती थी। बीते कई वर्षों से बाराबिरवा क्षेत्र में घूमा करती थी और सड़को पर सो जाया करती थी।

मृतका ने पूर्व में गोरखपुर निवासी विजय चौहान से शादी रचा उसके नाम का सिंदूर भरने लगी। विजय चौहान के चले जाने के बाद मृतका में भोला नामक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रहने लगी। कुछ दिनों बाद ही वह भोला से अलग होकर अकेले ही इधर उधर रहने लगी और लोगों से मांग मांग कर शराब पीने लगी। घटना के बाद से भोला भी लापता है।