मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध मौत

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। थाना पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घायल अवस्था में नटवीर बाबा सेक्टर-12 के पास पड़ा मिला जिसे इलाज के लिए अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। थाना पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घायल अवस्था में नटवीर बाबा सेक्टर-12 के पास पड़ा मिला जिसे इलाज के लिए अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के माथे पर चोट और पैरों पर रगड़ के निशान मिलने से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक गत 14 सितंबर को बरौली निवासी अभिषेक पुत्र विजय रावत ने पुलिस को सूचना दी कि उसका बड़ा भाई सरवन 28 मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

वह नटवीर बाबा सेक्टर-12 के आसपास रहता था और मांगकर अपना गुजारा करता था। कभी-कभार ही घर आता था। परिजनों के अनुसार सरवन नटवीर बाबा के पास घायल अवस्था में मिला था। उसे तत्काल अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की तो माथे के दाएं और बाएं हिस्से में चोट के निशान तथा पैरों पर रगड़ के निशान मिले। परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी होने से इनकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।