पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चौघानपाटा, अल्मोड़ा में दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं आमजन को दीयों का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर वितरण के लिए भी दीये प्राप्त किए, ताकि अभियान को बूथ स्तर तक व्यापक रूप दिया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि आशीर्वाद का दीया केवल दीया वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सेवा-समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को सायं 7 बजे दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस आयोजन में सहभागी बनने तथा प्रधानमंत्री जी को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीयों का वितरण, दीपोत्सव में सहभागिता का आह्वान
पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चौघानपाटा, अल्मोड़ा में दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, सरकार…