मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तराखंड

साइबर ठगी में उड़ाए 32 हजार रूपये, बद्रीनाथ पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में शंख एवं अन्य धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार शिवा राव के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 32 रूपये हजार की रकम उड़ा ली। घटना की जानकारी मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

साझा करें WhatsAppFacebookX
साइबर ठगी में उड़ाए 32 हजार रूपये, बद्रीनाथ पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में शंख एवं अन्य धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार शिवा राव के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 32 रूपये हजार की रकम उड़ा ली। घटना की जानकारी मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी धनराशि वापस करा दी।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को शिवा राव के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से 32,000 रूपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने तत्काल थाना बद्रीनाथ पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाकर ठगी की रकम को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही संबंधित बैंक एवं कंपनियों से लगातार समन्वय और पत्राचार कर धनराशि वापस कराने के प्रयास किए गए।

बद्रीनाथ पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप साइबर ठगी की पूरी 32,000 की धनराशि पीड़ित शिवा राव को वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर शिवा राव ने बद्रीनाथ पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक महादेव उनियाल, हे0का0 चन्दन नगरकोटी, कां0 आशुतोष तिवारी एवं कां0 राजेन्द्र रावत।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →