मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

चेहरे व जबड़े की सर्जरी में रोबोटिक्स डिजिटल प्लानिंग पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग ने 10वें वार्षिक उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात…

साझा करें WhatsAppFacebookX
चेहरे व जबड़े की सर्जरी में रोबोटिक्स डिजिटल प्लानिंग पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग ने 10वें वार्षिक उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात सर्जन्स, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य अतिथि केजीएमयू के पूर्व डीन व पूर्व प्राचार्य प्रो. आर. प्रधान रहे जबकि सरदार पटेल डेंटल के वाइस चेयरमैन श्लोक सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्थान के प्राचार्य एवं आयोजन चेयरमैन डॉ. गौरव सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थापक अध्यक्ष स्व. डॉ. ओपी चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि तकनीक के बदलते दौर में सर्जिकल कौशल को निरंतर निखारना जरूरी है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एसएस पांडेय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता, सचिव डॉ. कन्नन बालारमन, कॉन्फ्रेंस सेक्रेटरी डॉ. जीएस हाशमी, यूपी स्टेट चैप्टर अध्यक्ष डॉ. हेमंत गुप्ता और सचिव डॉ. मदन मिश्रा मौजूद रहे। वैज्ञानिक सत्रों में डिजिटल टेक्नोलॉजी, वर्चुअल सर्जिकल प्लानिंग, रोबोटिक्स, टीएमजे, ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी और इम्प्लांटोलॉजी पर गहन चर्चा हुई।