मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
राष्ट्रीय

भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सहयात्री बनें फ्रांस और दुनिया के अन्य देश: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष अभियानों का लाभ समूची मानवता तक पहुंचाने पर जोर देते हुए फ्रांस और दुनिया के अन्य देशों को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान किया है। मोदी ने गुरुवार को पेरिस में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सहयात्री बनें फ्रांस और दुनिया के अन्य देश: मोदी
PM’s video message on the International Space Summit in Paris on September 10, 2026.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष अभियानों का लाभ समूची मानवता तक पहुंचाने पर जोर देते हुए फ्रांस और दुनिया के अन्य देशों को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान किया है। मोदी ने गुरुवार को पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के दिनों- दिन बढ़ते इस्तेमाल और बदलते स्वरूप के बीच वैश्विक सहयोग, स्थिरता और समावेशन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अंतरिक्ष की कक्षाएं अधिक भीड़ भाड़ वाली, प्रौद्योगिकी अधिक शक्तिशाली और अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारों की संख्या बढ़ रही है, दुनिया के विकल्प स्पष्ट होने चाहिए-टकराव के बजाय सहयोग, अल्पकालिक लाभ के बजाय स्थिरता और बहिष्कार के बजाय समावेशन। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष की संभावनाएं असीमित हैं लेकिन इसकी जिम्मेदारी सामूहिक है। सदियों से अंतरिक्ष मानव की कल्पना को प्रेरित करता रहा है, लेकिन आज यह जलवायु, फसलों, महासागरों और समुदायों से लेकर पृथ्वी पर जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर रहा है।