मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

ज्योलीकोट के जलजनित रोग पीड़ितों से मिले सीडीओ, अस्पतालों में उपचार व्यवस्था परखी

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोग के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी के विभिन्न निजी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ज्योलीकोट के जलजनित रोग पीड़ितों से मिले सीडीओ, अस्पतालों में उपचार व्यवस्था परखी

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोग के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी के विभिन्न निजी चिकित्सालयों में भर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र के मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। सीडीओ ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, वात्सल्य मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल तथा चंदन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
सीडीओ ने सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सुविधा वाले अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के अनुसार रेफर करने के निर्देश भी दिए, ताकि आर्थिक परेशानी के बिना उनका उपचार सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय समेत चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।