मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अल्मोड़ा

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति होंगी कारगर

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के मानसखंड विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा मौजूद रहे। भारत सरकार देश में अनुसंधान, तकनीकी विकास और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति होंगी कारगर

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के मानसखंड विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा मौजूद रहे। भारत सरकार देश में अनुसंधान, तकनीकी विकास और वैज्ञानिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लाई है। उत्तराखण्ड इस नीति को लागू करने वाला देश का पांचवा राज्य है। उत्तराखंड प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति यानी यूएसटीआई-2026 नीति लागू होने से हिमालयी राज्य के विकास की रूपरेखा बनेगी। कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि,यूएसटीआई-2026 संवाद में नये-नये आइडियाज सामने आ रहे है। इससे नये इनोवेशन सामने आ रहे हैं। ये नीति आने वाले समय में विकास की रूपरेखा तय करेंगे।