मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

“कृष्णमय हुआ बाबा गुरुकुल एकेडमी, मटकी फोड़ में टैगोर हाउस ने मारी बाजी

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी बाबा गुरुकुल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विविध सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई। राधा-कृष्ण के परिधानों में सजे बच्चों ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
“कृष्णमय हुआ बाबा गुरुकुल एकेडमी, मटकी फोड़ में टैगोर हाउस ने मारी बाजी

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

बाबा गुरुकुल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विविध सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई। राधा-कृष्ण के परिधानों में सजे बच्चों ने ‘राधा कैसे न जले’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को कृष्णमय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नेशनल न्यूट्रीशन वीक-2026 के तहत प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि आहूजा एवं उनकी टीम ने ‘हैल्दी डाइट’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। विशेषज्ञों ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार को आवश्यक बताया। कार्यशाला में अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इसके बाद छात्रों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें आजाद, शिवाजी, टैगोर और अशोका हाउस के प्रतिभागियों ने उत्साह व टीम भावना का प्रदर्शन किया। टैगोर हाउस ने मात्र 20 सेकंड में मटकी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। शिवाजी हाउस द्वितीय और आजाद हाउस तृतीय स्थान पर रहा। छात्राओं के लिए आयोजित ‘ब्लाइंड फोल्ड हांडी ब्रेकिंग’ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। शिवाजी हाउस की छात्रा अद्विका पाण्डेय ने प्रथम प्रयास में ही हांडी फोड़कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी सफलता पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हरपाल सिंह, प्रशासक मनदीप सिंह एवं प्रधानाचार्या सुप्रिया पाण्डेय मौजूद रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सांस्कृतिक चेतना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। जन्माष्टमी महोत्सव में भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य जागरूकता और खेल भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर उत्साह, उमंग और कृष्ण भक्ति का वातावरण बना रहा।