बाराबंकी। त्रिवेदीगंज विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बहुता के प्रधानाध्यापक एवं एसआरजी राहुल कुमार शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। शासन स्तर से राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। राहुल कुमार शुक्ला के चयन की खबर से शिक्षकों एवं शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। उनके विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को इस उपलब्धि से जोड़ा जा रहा है। सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है।
राहुल कुमार शुक्ला का राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन शिक्षको में हर्ष
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बहुता के प्रधानाध्यापक एवं एसआरजी राहुल कुमार शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। शासन स्तर से राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों को अनुमोदन प्रदान किया…