मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन ने दिया प्रेम और समानता का संदेश

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मानसिक दिव्यांग महिलाओं एवं बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। राखी सिर्फ कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, यह उस रिश्ते का एहसास है। जिसमें अपनापन, सम्मान और स्नेह होता है। इसी भावना के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
रक्षाबंधन ने दिया प्रेम और समानता का संदेश

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मानसिक दिव्यांग महिलाओं एवं बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राखी सिर्फ कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, यह उस रिश्ते का एहसास है। जिसमें अपनापन, सम्मान और स्नेह होता है। इसी भावना के साथ ईश वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने इस वर्ष भी गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व उन मानसिक दिव्यांग महिलाओं एवं बच्चियों के साथ मनाया। जिनके जीवन में अपनों का साथ और त्योहारों की खुशियां अक्सर अधूरी रह जाती हैं। पॉल मर्सी होम (दया सदन), वृंदावन कॉलोनी लखनऊ में आयोजित यह कार्यक्रम महज एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, स्नेह और अपनत्व का ऐसा खूबसूरत उत्सव बन गया, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया।

महिलाओं एवं बच्चियों ने जब अपने हाथों से राखी बांधी और बदले में उन्हें प्यार, सम्मान एवं अपनत्व मिला, तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान पूरे कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत तस्वीर बन गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक जितेंद्र सिंह एवं सरिता सिंह ने किया। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं एवं बच्चियों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं कराईं। उनके उत्साह और खुशी को बढ़ाने के लिए चार महिलाओं को प्यारी राखी बहना एवं  उनमें से एक महिला को राखी स्टार जैसे विशेष सम्मान दिए गए।

इन सम्मान के दौरान महिलाओं एवं बच्चियों के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी और उत्साह ने पूरे वातावरण को भावुक और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में जीएस विरदी एवं पवन सिंह ने अपने मधुर गीत-संगीत से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण हंसी, खुशी और उल्लास से भर उठा।

गीतों की धुन पर महिलाओं एवं बच्चियों ने खूब आनंद लिया और उनके चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चियों को बंद-मक्खन, हलुआ-चना, फल एवं मिठाई इत्यादि खिलाई गई। साथ ही संस्था की ओर से 50 किलो आटा, 60 किलो चावल, 30 किलो दाल, 18लीटर तेल,17 किलो चीनी, 18 किलो पोहा सहित अन्य राशन सामग्री भी भेंट की गई।