मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

बालिका एकल में आशी शमशेरी चैंपियन, रोहिन राज-सात्विक गुप्ता युगल विजेता

आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट के बालिका एकल के फाइनल में आशी शमसेरी ने दूसरी वरीय यूपी की अनाया सेन को 6-1, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की आशी शमशेरी ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बालिका एकल में आशी शमशेरी चैंपियन, रोहिन राज-सात्विक गुप्ता युगल विजेता
बालिका एकल में आशी शमशेरी चैंपियन, रोहिन राज-सात्विक गुप्ता युगल विजेता
  • आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट के बालिका एकल के फाइनल में आशी शमसेरी ने दूसरी वरीय यूपी की अनाया सेन को 6-1, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की आशी शमशेरी ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल का खिताब जीत लिया। दूसरी ओर बालक युगल में रोहिन राज और सात्विक गुप्ता की जोड़ी चैंपियन बनीं।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को बालिका एकल के फाइनल में आशी शमसेरी ने दूसरी वरीय यूपी की अनाया सेन को 6-1, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

आशी ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। पहले सेट में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। दूसरे सेट में अनाया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आशी ने महत्वपूर्ण अंक अपने नाम करते हुए जीत के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।बालक युगल फाइनल में दूसरी वरीय रोहिन राज और सात्विक गुप्ता की जोड़ी ने शीर्ष वरीय विराट सिंह और रिशांत जायसवाल को सीधे सेटों में 6-0, 6-4 से शिकस्त दी।

रोहिन और सात्विक ने पहले सेट में एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे सेट में विपक्षी जोड़ी ने बेहतर चुनौती पेश की, लेकिन रोहिन-सात्विक ने निर्णायक मौकों पर अंक जुटाते हुए सेट जीतकर युगल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।टूर्नामेंट का बालक एकल फाइनल 28 अगस्त को तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज और हारिस खान के बीच खेला जाएगा। अब युगल विजेता बन चुके रोहिन के पास अब एकल में भी खिताब अपने नाम करने का मौका होगा।