पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले में ‘बेस्ट थाना ऑफ द मंथ’ अवार्ड शुरू करने पर जोर दिया गया है। मासिक क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने थानों के प्रदर्शन का अलग-अलग श्रेणियों में मूल्यांकन करने की बात कही। इस पहल के तहत पहली श्रेणी में सीसीटीएनएस (CCTNS) से जुड़े कार्यों और उसके प्रभावी इस्तेमाल को शामिल किया जाएगा। दूसरी श्रेणी में साइबर अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों का आकलन होगा। विशेष रूप से साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की रकम की रिकवरी को महत्वपूर्ण मानदंड बनाया जाएगा। जिस थाने की टीम साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की रकम की सबसे अधिक रिकवरी कराने में सफल रहेगी, उसके प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में बेहतर प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के साथ जनता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। क्राइम मीटिंग में पिछले महीने जिले में हुए अपराधों, कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
साइबर ठगी की रकम की रिकवरी से तय होगा थानों का प्रदर्शन
पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले में ‘बेस्ट थाना ऑफ द मंथ’ अवार्ड शुरू करने पर जोर दिया गया है। मासिक क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने थानों के प्रदर्शन का अलग-अलग…