मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

सावन के अंतिम सोमवार पर मुंजेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

बेलीपार।सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार को भौवापार स्थित प्रसिद्ध बाबा मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई, जो देर शाम तक बनी रही।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सावन के अंतिम सोमवार पर मुंजेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

बेलीपार।सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार को भौवापार स्थित प्रसिद्ध बाबा मुंजेश्वरनाथ शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई, जो देर शाम तक बनी रही। हजारों भक्तों ने बाबा मुंजेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और जल अर्पित किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।


मुंजेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद स्वयं परोसा।सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लिया। लोगों ने खिलौने, मिठाई सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। मेले में बच्चों और महिलाओं की भी विशेष भीड़ रही।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलीपार पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे दिन जुटे रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष अखिलेश गिरी, शिवाजी गिरी, कन्हैया गिरी, संजय गिरी, दुर्गा गिरी सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालने में सहयोग किया। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन और जलाभिषेक कर सावन के अंतिम सोमवार का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →