मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

प्रशासन की कार्रवाई से पहले मदरसा प्रबंधन ने खुद हटाया सरकारी जमीन से कब्जा

-फुलत के दारूल उलूम रहिमिया में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू, प्रशासन ने जांच के बाद कब्जा चिह्नित किया था मुजफ्फरनगर। फुलत स्थित दारूल उलूम रहिमिया मदरसा एक बार फिर चर्चा में है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्रशासन की कार्रवाई से पहले मदरसा प्रबंधन ने खुद हटाया सरकारी जमीन से कब्जा
-फुलत के दारूल उलूम रहिमिया में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू, प्रशासन ने जांच के बाद कब्जा चिह्नित किया था
मुजफ्फरनगर। फुलत स्थित दारूल उलूम रहिमिया मदरसा एक बार फिर चर्चा में है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और प्रशासन की जांच में कब्जा चिह्नित किए जाने के बाद रविवार को मदरसा प्रबंधन ने खुद ही बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। मदरसा परिसर में दिन भर बुलडोजर से कब्जा हटाने का काम चलता रहा। तहसील प्रशासन का कहना है कि प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मौके की दोबारा समीक्षा की जाएगी। फुलत स्थित मदरसा दारूल उलूम रहिमिया पिछले कुछ समय से विवादों के कारण सुर्खियों में रहा है। मदरसे के मौलाना हफीजुर्रहमान और उनके बेटे के खिलाफ धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में आया था। इसके बाद मदरसा प्रबंधन पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत भी प्रशासन से की गई थी। शिकायत के बाद खतौली तहसील प्रशासन ने मामले की जांच-पड़ताल कराई।
जांच के दौरान मदरसा परिसर से जुड़ी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण चिह्नित किए जाने की बात सामने आई। शिकायत में एक कुएं की जमीन पर भी कब्जे का आरोप लगाया गया था। कुछ हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों का दावा था कि इस कुएं पर लंबे समय से हिंदू समाज की महिलाएं पूजन करती रही हैं। प्रशासन की ओर से मदरसा प्रबंधन को सरकारी जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। रविवार को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किए बिना मदरसा प्रबंधन ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। मदरसा परिसर में बुलडोजर लगवाकर चिह्नित हिस्से को हटाया गया। शाम तक कार्रवाई जारी रही। इस दौरान सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया गया। तहसील प्रशासन के अनुसार मदरसा प्रबंधन फिलहाल खुद ही चिह्नित अतिक्रमण को हटा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद मौके का दोबारा निरीक्षण और समीक्षा की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी जमीन पर किसी तरह का कब्जा शेष न रहे। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।