मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

गाजियाबाद में राशन विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया लाभांश

पायनियर समाचार सेवा गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके लाभांश में बढ़ोतरी की है। प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन विक्रेताओं की पुरानी मांग को पूरा करते…

साझा करें WhatsAppFacebookX
गाजियाबाद में राशन विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया लाभांश

पायनियर समाचार सेवा
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके लाभांश में बढ़ोतरी की है। प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन विक्रेताओं की पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रति क्विंटल मिलने वाले लाभांश में 35 रुपये की वृद्धि की है। सुनील शर्मा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के करीब 78 हजार राशन विक्रेताओं को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक राशन विक्रेताओं को प्रति क्विंटल 90 रुपये लाभांश मिलता था, जिसे बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राशन विक्रेताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था को डिजिटल किए जाने के बाद इसमें पारदर्शिता बढ़ी है। पहले राशन की जमाखोरी और वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन डिजिटल व्यवस्था लागू होने से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगी है। मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र कार्डधारकों तक निर्धारित राशन पहुंचाना है और वर्तमान में वितरण प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। कार्डधारक को मिलने वाले राशन का वह किस तरह उपयोग करता है, यह उसका व्यक्तिगत विषय है।

2027 में 2017 का रिकॉर्ड दोहराने का दावा

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री सुनील शर्मा ने दावा किया कि 2027 में भाजपा 2017 का रिकॉर्ड कायम करेगी। जेन-जी और सरकार के बीच बढ़ते जेनरेशन गैप के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीढ़ियों के बीच अंतर हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि युवा इसी समाज और परिवारों का हिस्सा हैं और मुख्यमंत्री ने जैनजी के लिए नई योजनाएं तथा नई नीतियां लाने की बात कही है।

वंदे मातरम के मुद्दे पर मंत्री सुनील शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा निशाना और उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में वंदे मातरम के कुछ हिस्सों को हटाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे फिर से जोड़े जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से इसका विरोध किया जाना निंदनीय है।