मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी उत्सव हर घर तिरंगा अभियान

शाहजहांपुर में जिला कमांडेंट होमगाईस लाल साहब यदुवंशी के नेतृत्व में होमगाईस विभाग द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य उत्तर प्रदेश, सुरेश कुमार खन्ना जी, विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश तिवारी, कारागार अधीक्षक अन्य गण…

साझा करें WhatsAppFacebookX
वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी उत्सव हर घर तिरंगा अभियान

शाहजहांपुर में जिला कमांडेंट होमगाईस लाल साहब यदुवंशी के नेतृत्व में होमगाईस विभाग द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य उत्तर प्रदेश, सुरेश कुमार खन्ना जी, विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश तिवारी, कारागार अधीक्षक अन्य गण मान्य व्यक्ति शामिल हुए।

माननीय मंत्री जी की अगवानी में भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों के गूंज के साथ यह यात्रा जीआईसी तिराहे से प्रारंभ होकर सुदामा चौराहा, खिरनी बाग, बहादुरगंज होते हुए नगर निगम टाउन हॉल के पास स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान, शहीद पं० राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद ठा० रोशन सिंह एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम कृष्ण खन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते हुए शहीद उ‌द्यान टाउन हॉल पर विराम हुई। इस भव्य रैली में 30 महिला होमगाईस एवं 400 पुरुष होमगार्ड्स के जवानों सहित जनपद के सभी वैतनिक/अवैतनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण का संदेश दिया गया। तिरंगा रैली में होमगार्ड्स जवानों का उत्साह और अनुशासन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →