मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

प्राचीन हनुमान मंदिर में महारुद्र यज्ञ, जलाभिषेक के बाद लगा विशाल भंडारा

गुरुग्राम। सेक्टर-43 स्थित वजीराबाद खोखरा जोहड़ प्राचीन हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मयंक शर्मा की अगुवाई में पूरे दिन मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चला और रातभर शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए भक्तों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्राचीन हनुमान मंदिर में महारुद्र यज्ञ, जलाभिषेक के बाद लगा विशाल भंडारा
वजीराबाद स्थित खोखरा जोहड़ प्राचीन हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर महारुद्र यज्ञ

गुरुग्राम। सेक्टर-43 स्थित वजीराबाद खोखरा जोहड़ प्राचीन हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मयंक शर्मा की अगुवाई में पूरे दिन मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चला और रातभर शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा।
महाशिवरात्रि की पावन रात श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने देर रात तक शिवलिंग पर जल चढ़ाया और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित महा रुद्र यज्ञ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। उत्तराखंड एवं हरिद्वार से आए 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। पूर्णाहुति के समय पूरे परिसर में वैदिक मंत्रों और शिव जयकारों से भक्तिमय माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर मयंक शर्मा ने कहा, महाशिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भगवान शिव की आराधना मनुष्य को संयम, सेवा, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि मंदिर में महा रुद्र यज्ञ और जलाभिषेक में उमड़ी भीड़ क्षेत्र की धार्मिक आस्था को दर्शाती है। हमारा प्रयास है कि प्राचीन हनुमान मंदिर में धार्मिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाया जाए। भगवान शिव सभी पर कृपा बनाए रखें और समाज में सुख, शांति व भाईचारा कायम रहे। महा रुद्र यज्ञ के विधिवत समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और संत समाज ने प्रसाद ग्रहण किया।