फरीदाबाद। पायनियर समाचार सेवा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन एवं जेल भरो आंदोलन में सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने हजारों हैंडबिल छपवाकर श्रमिकों के बीच वितरित किए।
सीटू जिला प्रधान निरंतर पाराशर और जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल सहित श्रमिक नेताओं ने विभिन्न कारखानों में पर्चे बांटे। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, श्रमिकों के अधिकार, किसानों की एमएसपी, सामाजिक सुरक्षा और स्थायी रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना रोकने तथा शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की मांग की। उन्होंने मजदूरों, किसानों, युवाओं और आमजन से 10 अगस्त के आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन में सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग
फरीदाबाद। पायनियर समाचार सेवा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन एवं जेल भरो आंदोलन में सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल…