हाफिज रहमत खां पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आसिफ खान को पीएचडी की उपाधि

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24 वें दीक्षांत समारोह में मिली उपाधि, गांव के पहले पीएचडी धारक बने

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के 24 वें दीक्षांत समारोह में हाफिज रहमत खां पीजी कॉलेज, चन्दोई के कार्यवाहक प्राचार्य आसिफ खान को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें शोध उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. आसिफ खान मूल रूप से बरेली जिले की फरीदपुर तहसील के गांव बाहनपुर के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद किसान इंटर कॉलेज, फरीदपुर तथा बरेली कॉलेज, बरेली से स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा पूरी की।

उन्होंने प्रो. शैव्या त्रिपाठी के निर्देशन में उर्दू विषय में मीम नाग : हयात व अदबी ख़िदमात विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उनका शोध प्रसिद्ध अफसाना निगार सय्यद मुख्तार उर्फ मीम नाग के जीवन और साहित्यिक योगदान पर आधारित है। डॉ. आसिफ खान अपने गांव बाहनपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति भी बन गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शक प्रोफेसर को दिया। उनकी इस सफलता पर हाफिज रहमत खां पीजी कॉलेज, क्षेत्र के शिक्षाविदों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *