मजदूर का फंदे से लटका मिला शव,हत्या का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बीकेटी थाना अंतर्गत एक युवक का शव घर में लोहे एंगल से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मंगलवार दोपहर देखा गया। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जाँच में जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकेटी थाना अंतर्गत सीतापुर रोड़ बीकेटी बड़ी बाजार निवासी उमेश रावत (37) पुत्र बचान रावत का शव घर के अन्दर मंगलवार दोपहर लोहे के एंगल में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

पीड़ित की ममेरी बहन सुमन ने बताया कि मेरा भाई उमेश जो अविवाहित था,  बाजार में पल्लेदारी कर अपना खर्चा चलाता था,मंगलवार दोपहर घर में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि उमेश ने सुसाइड नहीं बल्कि उसको कुछ लोगों ने शराब पिलाकर विवाद के बाद मारकर टांग दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहीं थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्रित कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट,फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *